रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : फरसे वाले बाबा पर गौ तस्करों ने चढ़ा दिया ट्रक मौके पर मौत। भड़के गौ सेवक
Laxman Singh Bisht
फरसे वाले बाबा पर गौ तस्करों ने चढ़ा दिया ट्रक मौके पर मौत। भड़के गौ सेवक

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार देर रात गो सेवक चंद्रशेखर (फरसे वाले बाबा) पर गो तस्करों ने ट्रक चढ़ा दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। वह पूरे इलाके में फरसे वाले बाबा के नाम से जाने जाते थे। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा भड़क उठा। गौ सेवकों ने आगरा-दिल्ली हाइवे मे पुलिस पर जमकर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। मौके पर भारी पुलिसफोर्स तैनात है। घटना कोसीकलां थानाक्षेत्र के नवीपुर में हुई है। बताया जा रहा है कि फरसे वाले बाबा को खबर मिली कि इलाके में कुछ गौ तस्कर सक्रिय हैं। वह रात में अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि नवीपुर के पास गौ तस्करों ने बाबा के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और कुचलकर मार डाला। बाबा की हत्या की खबर फैलते ही गोसेवकों और हिंदूवादी संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर