Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Cyber Crime : हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठग को किया गिरफ्तार

Editor

Mon, Sep 29, 2025

Cyber Crime : साइबर क्राइम के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टेलीग्राम टास्क के नाम पर 6 लाख 30 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने हनुमानगढ़ के रोड़ावाली गांव निवासी इमरान खान को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी से 1.70 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया है। शिकायतकर्ता, जो एक निजी कंपनी में नौकरी करती है ने बताया कि 17 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा।Cyber Crime
जानकारी के मुताबिक, ग्रुप में कई लोग विभिन्न स्कीमों और तरीकों से पैसे कमाने की बात कर रहे थे। ग्रुप में दिए गए निर्देशों के अनुसार, शिकायतकर्ता को गूगल मैप पर विभिन्न होटलों और रेस्तरां को 5-स्टार रेटिंग देने का टास्क दिया गया। उसने निर्देशानुसार टास्क पूरे किए। इसके बाद, आरोपियों ने शिकायतकर्ता का विश्वास जीतकर उसे बड़े टास्क पूरे करने के लिए प्रेरित किया और उसका डीमैट खाता खुलवाया।

टास्क पूरे करने और निवेश पर लाभ का लालच देकर, विभिन्न बैंक खातों में 6 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए गए। साइबर ठगी का संदेह होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।Cyber Crime

जरूरी खबरें