Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में फैमली ID को लेकर बड़ी अपडेट ! जल्दी करें ये जरूरी काम…

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 22, 2025

Haryana: हरियाणा में फैमली ID को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) में गलत दर्ज हुए वाहनों की शिकायतों के समाधान के लिए पोर्टल पर विकल्प उपलब्ध करवा दिया है।

जिला के कोई भी नागरिक जिनके परिवार पहचान पत्र PPP में गलत वाहन दर्ज होने संबंधी समस्या आ रही है, तो वे अपने नजदीक के अटल सेवा केंद्र, CPLO या खंड विकास पंचायत अधिकारी के कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। Haryana Family ID

मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा नागरिक स्वयं भी PPP के official पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिला प्रबंधक (क्रिड) रविंद्र कुमार ने बताया कि आमजन द्वारा परिवार पहचान पत्र में गलत वाहन दर्ज होने की शिकायतें आ रही हैं, जिसके लिए विभाग ने आमजन की सुविधा के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर भी विकल्प उपलब्ध करवाया है। Haryana Family ID

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि अगर वाहन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया है तो आवेदक आरसी की कॉपी तथा सेल डीड के दस्तावेज अपलोड करें। इसी तरह अगर वाहन स्क्रेप किया जा चुका है, तो संबंधित अधिकारी द्वारा जारी गाडी स्क्रैप प्रमाण पत्र अपलोड करते हुए आवेदन करें। Haryana Family ID

अगर वाहन गलत दर्ज तो ऑनलाइन पोर्टल पर विकल्प के जरिये शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जोकि मुख्यालय द्वारा जांच उपरांत समस्या का समाधान किया जा रहा है।

जरूरी खबरें