Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा सरकार ने 10 करोड़ की सड़क को दी मंजूरी, ये राज्य होंगे कनेक्ट

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 24, 2025

Haryana: हरियाणा सरकार ने अरावली में बनाई जाने वाली सड़क का फिर से भौगोलिक सर्वे करने की मंजूरी दे दी है। ये सड़क नूंह और तिजारा को आपस में कनेक्ट करेंगी।

लोक निर्माण विभाग (PWD) कंसल्टेंट द्वारा इस प्रोजेक्ट की DPR तैयार की जाएगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के बीच धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। Haryana New Road

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा नूंह के नगीना से राजस्थान के तिजारा को कनेक्ट करने के लिए अरावली में सड़क बनाने योजना साल 2019 में शुरु कर दी गई थी। इस सड़क का निर्माण कार्य 10 करोड़ रुपये की लागत से शुरु कर दिया गया था, लेकिन कोरोना की वजह से काम रोक दिया गया था। Haryana New Road

वहीं कोरोना के बाद फिर से सड़क बनाने का काम शुरु किया गया तो कंपनी ने अरावली की चट्टानों की क्वालिटी कमजोर बताकर बजट बढ़ाने की मांग की है। लेकिन सरकार ने ज्यादा बजट देने से मना कर दिया था, जिसके बाद मामला कोर्ट में भी पहुंचा था। लेकिन सरकार ने इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरु करने का फैसला लिया है। Haryana New Road

बताया जा रहा है कि नूंह-तिजारा सड़क बनाने के लिए अरावली पर्वत श्रृंखला का करीब 4 किलोमीटर हिस्सा काटा जाएगा। यह हिस्सा हरियाणा के नोटकी गांव से लेकर राजस्थान के तिजारा तक जाएगा। सड़क की चौड़ाई करीब 7 मीटर होगी। मौजूदा समय में तिजारा जाने के लिए 45 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। लेकिन नई सड़क बन जाने के बाद इसकी दूरी करीब 15 किलोमीटर कम हो जाएगी।

जरूरी खबरें