रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में मिला युवक का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस
Laxman Singh Bisht
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पानीपत में जीटी रोड सेक्टर-सात स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव मिला है।
जानकारी के मुताबिक, सिर पर चोट के निशान हैं और आसपास शराब की बोतल व खाली गिलास पड़े मिले हैं। कीड़े पड़ने के चलते शव करीब 15 दिन पुराना लग रहा है। शव को जलाने के प्रयास व सिर पर चोट के निशान होने पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। थाना पुलिस और सीआईए की टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही हैं। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम पीजीआई खानपुर कराएगी।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े बजे सेक्टर-सात में यमुना एनक्लेव गेट के सामने निर्माणाधीन फैक्टरी में शव मिला है। शव को सबसे पहले उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले के रघुराम गांव के हफीज ने देखा। उन्होंने बताया कि वह 15 साल से सेक्टर-सात स्थित सुभाष चंद्र सतीजा की फैक्टरी में किराये पर रहता है। उनकी पौधे की नर्सरी है। सुभाष चंद्र की फैक्टरी के साथ सरस्वती विहार कॉलोनी के हरीश सतीजा की एक निर्माणाधीन फैक्टरी है। इसका निर्माण करीब पांच साल से बंद है। वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे निर्माणाधीन फैक्टरी में लघुशंका करने गया था। जहां उसको नग्न अवस्था में व्यक्ति का शव मिला।
उसने वापस आकर फैक्टरी मालिक सुभाष चंद्र सतीजा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-13-17 थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। इसके साथ सीआईए और एफएसएल की टीम पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे तक मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
जानकारी के मुताबिक, हफीज ने बताया कि नर्सरी के नजदीक शराब का ठेका है। कुछ लोग निर्माणाधीन फैक्टरी में बैठकर शराब पार्टी करते हैं। पुलिस और एफएसएल को मौके से नमकीन, बीड़ी-सिगरेट के रैपर और शराब की टूटी बोतल मिली है। प्रथम दृष्टया में शराब पार्टी के दौरान झगड़े के बाद व्यक्ति के सिर पर चोट मारना सामने आया है। इसके बाद खुर्द-बुर्द करने की मंशा से शव को आग लगाना भी सामने आया है। शव में कीड़े चल रहे हैं और चेहरे से भी शिनाख्त होना संभव नहीं लग रहा है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशी है।Haryana news
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ