रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
Laxman Singh Bisht
सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

धूरा एवं जौल में श्रमिकों को 895 शिक्षण किट, 551 पोषण किट और 551 स्वच्छता किट वितरित
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रमिक परिवारों तक पहुंच रही कल्याणकारी योजनाएं

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेशों के क्रम में बुधवार को न्याय पंचायत बमनजौल के ग्राम धूरा एवं जौल में निर्माण श्रमिकों के लिए सामग्री वितरण शिविर आयोजित किया गया। स्थानीय सम्मानित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित शिविर के माध्यम से उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी सामग्री प्रदान की गई।शिविर में कुल 551 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग के उद्देश्य से 895 शिक्षण किट, श्रमिक परिवारों के बेहतर पोषण के लिए 551 पोषण किट तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 551 स्वच्छता किट वितरित की गईं। एक ही शिविर के माध्यम से शिक्षा, पोषण एवं स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध होने से श्रमिक परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिला।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उन्हें कल्याणकारी कार्यक्रमों से जोड़ने का कार्य जनपद स्तर पर किया जा रहा है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र पंजीकृत श्रमिक तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभान्वित करने के लिए शिविरों एवं जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।धूरा एवं जौल में आयोजित शिविर के दौरान श्रमिकों को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र श्रमिकों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया गया। स्थानीय स्तर पर शिविर आयोजित होने से दूरस्थ क्षेत्र के श्रमिकों को अपने क्षेत्र में ही योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव