रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
Laxman Singh Bisht
राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुँवर की अध्यक्षता में 24 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जनपद के चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य आंदोलनकारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ ही जनपद के विकास को लेकर भी उनसे सुझाव एवं विचार लिए जाएंगे। राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों के महत्वपूर्ण योगदान और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप जनपद में विकास की गति एवं दिशा को आगे बढ़ाने के संबंध में उनसे विस्तृत मंत्रणा की जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य आंदोलनकारियों से संबंधित पूर्व में प्राप्त आवेदनों पर शासनादेश एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में 22 सितम्बर को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए आख्या तैयार की गई है, जिसे अग्रिम कार्यवाही के लिए शासन को संदर्भित किया जाएगा।
विज्ञापन
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।