रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा से सालासर और खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होगी ये सेवा
Laxman Singh Bisht
Haryana news : हरियाणा की साइबर सिटी से सालासर और खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही यहां हेलिपोर्ट बनाया जाएगा। जिसके बाद सालासर और खाटू श्याम के लिए हेलिटैक्सी शुरू होगी।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा की सैनी सरकार ने हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा शुरू करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। खबरों की मानें, तो गुरुग्राम में बनने वाले हेलिपोर्ट के लिए 23 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली है। यह जमीन हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) की है। प्रदेश सरकार ने इस जमीन को नागरिक उड्डयन विभाग को ट्रांसफर करने की कवायद शुरू कर दी है। Haryana news
ख़बरों की माने तो, इस हेलिपोर्ट से फिलहाल दो रूट पर सहमति बनी है। पहला, गुरुग्राम से खाटू श्याम व दूसरा सालासर धाम है। इस संबंध में हरियाणा सरकार की राजस्थान सरकार से भी बातचीत हो चुकी है। हरियाणा सरकार के सिविल विमानन विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी कुमार ने बताया कि एचएसआईआईडीसी से जमीन लेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द यह जमीन मिल जाएगी। वहीं गुरुग्राम से अन्य रूट भी प्रस्तावित हैं जिनमें चंडीगढ़ और हिसार शामिल है। राजस्थान के तीर्थ स्थान के लिए इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्रीय पर्यटन और तीर्थ यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही दोनों राज्यों की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।Haryana news
बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को समय की काफी बचत होगी। हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा के माध्यम से सिर्फ सवा से डेढ़ घंटे का समय लगेगा। इसके साथ ही वापसी भी हेलिकॉप्टर टैक्सी से होगी।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ