रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों की हुई मौज, सरकार देगी 13 हजार रुपए फेस्टिवल एडवांस
Laxman Singh Bisht
Haryana: हरियाणा में कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार ने चतुर्थ श्रेणी के सभी कर्मचारियों को 13 हजार रुपए का ब्याज मुक्त फेस्टीवल एडवांस देने का निर्णय लिया है।
जानकारी के मुताबिक, फेस्टीवल एडवांस लेने के इच्छुक कर्मचारियों को 14 अक्टूबर, 2025 तक आवेदन करना होगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का भी दायित्व है, ने इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, यह अग्रिम राशि स्थायी एवं अस्थायी, दोनों प्रकार के नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दी जाएगी। बशर्ते उनके अगले दस माह तक सेवा में बने रहने की संभावना हो। Haryana News
शर्त लगाई
जानकारी के मुताबिक, अस्थायी कर्मचारियों के लिए अग्रिम राशि एक स्थायी कर्मचारी की जमानत पर ही स्वीकृत की जाएगी। अग्रिम संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा स्वीकृत किया जाएगा और यह राशि 10 समान मासिक किस्तों में वापस ली जाएगी। स्वीकृत राशि 17 अक्टूबर, 2025 तक आहरित एवं वितरित की जानी आवश्यक है। Haryana News
मिलेगा एडवांस
मिली जानकारी के अनुसार, इसके अतिरिक्त, यदि पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं तो फेस्टिवल एडवांस केवल एक को ही दिया जाएगा। यदि किसी अयोग्य कर्मचारी को अग्रिम स्वीकृत किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी पर होगी और उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। अग्रिम का दुरुपयोग करने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी से 10 प्रतिशत की दर से दंडात्मक ब्याज वसूला जाएगा। Haryana News
ये निर्देश
जानकारी के मुताबिक, वित्त विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अग्रिम की वसूली का विस्तृत हिसाब-किताब आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा रखा जाए। प्रतिमाह महालेखाकार, हरियाणा (लेखा एवं हकदारी), चंडीगढ़ के कार्यालय से इसका मिलान किया जाए। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस संबंध में किए गए व्यय की सूचना सभी विभागाध्यक्षों द्वारा नवंबर 2025 के अंत तक वित्त विभाग (वेज एंड मीन्स ब्रांच) को निर्धारित प्रपत्र में भेजी जानी आवश्यक है।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ