Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

हल्द्वानी में 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

लोहाघाट विधायक ने आईएएस अनुज पंत को किया सम्मानित।यूपीएससी ऑल इंडिया हासिल की 69 वी रैंक।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा के इस डिपो को मिली 10 नई AC बसें, जानें रुट और किराया

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 24, 2025

Haryana: हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अब रोहतक से हरिद्वार, वृंदावन और नैनीताल का सफर करने के लिए AC बसों की सुविधा दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार इन रूटों पर जल्द ही AC बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इस फैसले की मंजूरी के लिए परिवहन विभाग ने मुख्यालय को पत्र भी भेज दिया है।

रोहतक डिपो को दी 10 नई AC बसें Haryana AC Buses

मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद समय तय करके तीनों रूट पर बसों के संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, परिवहन विभाग ने रोहतक डिपो को 10 नई AC बसें दी हैं।

इन बसों के धार्मिक रास्तों पर संचालन को लेकर रोडवेज अधिकारियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बसों की पासिंग की प्रक्रिया RTA (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) की तरफ से की जा रही है, यह प्रक्रिया फाइनल स्टेज पर है। 

जानें कितना लगेगा किराया Haryana AC Buses

मिली जानकरी के अनुसार इन AC बसों का किराया सामान्य बसों की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा है। यात्रियों को रोहतक से हरिद्वार तक सामान्य बस में 365 रुपये देने पड़ते हैं।

वृंदावन जाने के लिए 250 रुपये और नैनीताल जाने के लिए 572 रुपये किराया देना होता है। ऐसे में यात्रियों को सामान्य बसों की तुलना में AC बसों में डेढ़ गुना ज्यादा किराया देना होगा।

जरूरी खबरें