Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मंगोली के बाद डेसली में बड़ा गुलदार का खतरा ग्रामीण दहशत में।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 15, 2025

मंगोली के बाद डेसली में बड़ा गुलदार का खतरा ग्रामीण दहशत में।

स्कूली बच्चों के लिए बड़ा खतरा महिलाओं का जंगल जाना हुआ दूभरतीन दिन पूर्व लोहाघाट के मंगोली में गुलदार ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था। क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ते ही जा रहा है वही अब मंगोली के बाद डेसली ग्राम सभा में गुलदार का आतंक बढ़ गया है। पूर्व प्रधान सोनू बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया डेंसली गांव में गुलदार का आतंक , देवीधार , हनुमान मंदिर, बीआईटीएम , तोलान में काफी है। रात होते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल है । गुलदार के भय से महिलाओं का जंगल जाकर चार लाना भी दूभर हो गया है ।जानकीधार स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है जिस कारण अभिभावकों मे भी दहशत का माहौल बना हुए है। गुलदार के द्वारा मवेशियों पर हमला किया जा रहा है ।उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। मंगोली की घटना से इन क्षेत्रों में फिलहाल काफी दहशत फैली हुई है।

जरूरी खबरें