रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मंगोली के धूरा तोक में गुलदार ने एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट। कल से था लापता।
Laxman Singh Bisht
धूरा तोक में गुलदार ने एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट। कल से था लापता।
क्षेत्र में दहशत वन विभाग को पुलिस की लोगों से अकेले बाहर न जाने की अपील।
सर को चबा गया गुलदार
लोहाघाट के मंगोली ग्राम सभा के धूरा तोक के पास गुलदार ने मंगोली निवासी भुवन राम उम्र 45 वर्ष पुत्र देवराम पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। गुलदार ने देवराम के सर को पूरी तरह खा लिया है। लोहाघाट रेंजर एन 0डी0 पांडे ने बताया भुवन राम कल से लापता थे। ग्रामीणों की सूचना पर आज बुधवार को वन विभाग, पुलिस व ग्रामीणों के द्वारा मंगोली बन पंचायत में सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया शाम 5:30 बजे के लगभग भुवन राम के सव को जंगल से बरामद कर लिया गया है उन्होंने बताया गुलदार ने सव के अधिकांश हिस्से को खा लिया है। वही इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। लोहाघाट रेंजर व थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा अपने बच्चों को अकेले स्कूल ना भेजें कहीं भी जाना है तो समूह में जाए ।हाथ में लाठी और डंडे ले । साथ ही उन्होंने जंगल जाने वाली महिलाओं से भी अकेले जंगल ना जाने की अपील की है।
वही इस घटना से पूरे क्षेत्र में गुलदार की दहशत फैल गई है। ग्राम प्रधान रमेश राम व ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है। थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया सव को कब्जे में ले लिया गया है कल पंचायत नामे की कार्रवाई कर सव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। लोहाघाट रेंजर ने बताया घटना की जांच की जा रही है ।मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा और जल्द ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा क्षेत्र में लगाया जाएगा और बन कर्मियों की लगातार गस्त रहेगी।
सर्च अभियान में पुलिस वन विभाग के अलावा स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। मामले मे भैंसज संघ के संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा गुलदार को पकड़ने की मांग की है।उन्होंने घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर