रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :उप जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने संभाला पदभार।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट :उप जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने संभाला पदभार।
बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से लोहाघाट की जनता को बड़ी राहत।
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधा में लगातार सुधार होते जा रहा है। सरकार के द्वारा उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। लंबे समय से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ ना होने से क्षेत्रीय जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान व लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को बाल रोग विशेषज्ञ (चाइल्ड स्पेशलिस्ट) के रूप में डॉक्टर ज्ञान प्रकाश मिल चुके हैं ।जिनके द्वारा आज पदभार ग्रहण कर लिया गया है और अपना कार्य शुरू कर दिया गया है। सीएमओ चंपावत ने बताया बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से लोहाघाट क्षेत्र की जनता को काफी सुविधा मिलेगी। मालूम हो डॉक्टर ज्ञान प्रकाश पूर्व में भी अपनी सेवाएं लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में दे चुके हैं अपने व्यवहार के चलते वह जनता के बीच काफी लोकप्रिय रह चुके हैं। इसके बाद वह पीजी करने के लिए चले गए थे।
बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने पर लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने खुशी जताते हुए कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार होते जा रहा है ।वर्मा ने कहा जल्द ही अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी अस्पताल में की जाएगी। वर्मा ने कहा बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से लोहाघाट क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*