रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : मुंबई:अंग्रेजों के जमाने के जेलर मशहूर अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन
Laxman Singh Bisht
अंग्रेजों के जमाने के जेलर मशहूर अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन
हिंदी सिनेमा के दिग्गज हास्य अभिनेता व अंग्रेजों के जमाने के जेलर असरानी का आज शाम4 बजे 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। असरानी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। असरानी के निधन से हिंदी सिने जगत में शोक की लहर छा गई है। असरानी ने हिंदी सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। कई फिल्मों में उनके द्वारा यादगार किरदार निभाए गए। फिल्म शोले में उनके द्वारा निभाया गया अंग्रेजों के जमाने के जेलर का किरदार और उनका वह डायलॉग हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर है। आज भी लोगों की जुबान पर है। असरानी ने लगभग 5 दशक तक हिंदी सिनेमा में कार्य किया और 350 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने काम किया है। असरानी पर्दे पर अपनी कॉमेडी के जरिए दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया करते थे। उनके निधन से हिंदी सिनेमा जगत को बहुत बड़ा झटका लगा है। कई दिग्गज कलाकारों के द्वारा असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है। असरानी का जन्म 1 जनवरी 1941 को जयपुर में हुआ था। 1967 में बनी फिल्म हरे कांच की चूड़ियों से असरानी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। और उसके बाद असरानी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा बॉलीवुड में कदम जमाने के लिए असरानी ने कड़ी मेहनत की थी। और उनके द्वारा कई तरह के यादगार किरदार निभाए गए।
विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर