Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 224 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Namo Bharat: ग्रेटर नोएडा से हरियाणा के इस जिले तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इन जगहों पर बनेंगे नए स्टेशन

Editor

Wed, Sep 17, 2025

Namo Bharat: यूपी और हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। ग्रेटर नोएडा से हरियाणा के गुरुग्राम जिले तक नमो भारत ट्रेन चलने वाली है। इससे लोगों को बड़ा ही फायदा मिलने वाला है 

मिली जानकारी के अनुसार, NCRTC की तरफ से Gurugram से फरीदाबाद होते हुए ग्रेटर Noida तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन के तहत भू तकनीकी सर्वेक्षण पूरा हो गया है। इसकी DPR तैयार करने के लिए एक कंपनी का चयन करके उसे काम सौंपा जा चुका है।

DPR होगी तैयार Namo Bharat Train

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि अगले तीन महीने में इसके तहत DPR तैयार हो जाएगी। इस योजना के तहत Namo Bharat ट्रेन का यह कॉरिडोर करीब 65 किलोमीटर का होगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इफ्को चौक के समीप पहला स्टेशन तैयार किया जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार, Gurugram के गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54 में मेट्रो का दूसरा स्टेशन बनेगा। इसके बाद अगला यानि तीसरा स्टेशन फरीदाबाद के बाटा चौक पर बनेगा। चौथा स्टेशन फरीदाबाद के सेक्टर-85-86 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क पर बनेगा। इसके बाद यह ट्रेन Noida में प्रवेश करेगी।

Noida में कहां बनेगा स्टेशन? Namo Bharat Train

जानकारी के मुताबिक, Noida के सेक्टर-142-168 चौक पर पांचवां स्टेशन बनेगा। ग्रेटर Noida के सूरजपुर में छठा स्टेशन बनेगा। यह ट्रेन NCRTC की तरफ से प्रस्तावित गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट Namo Bharat परियोजना से जुड़ेगी। NCRTC के एक अधिकारी ने बताया कि इस Namo Bharat ट्रेन रूट को 180 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से तैयार किया जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार, हर पांच से सात मिनट में इस रूट पर ट्रेन उपलब्ध करवाई जाएगी। इस रूट के निर्माण पर करीब 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अगले तीन महीने में DPR तैयार हो जाएगा। इस DPR को मंजूरी के लिए हरियाणा और उत्तरप्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।

यहां से मंजूरी मिलने के बाद शहरी आवासन मंत्रालय में मंजूरी के लिए DPR को भेज दिया जाएगा। बता दें कि गत पांच मई को हरियाणा सरकार ने इस रूट अलाइनमेंट को मंजूरी प्रदान की थी।

रूट होगा Namo Bharat Train

जानकारी के मुताबिक, इफ्को चौक से यह Namo Bharat ट्रेन शुरू होगी, जो डॉ. बीआर आंबेडकर मार्ग, ब्रिगेडियर ओसमान चौक से होते हुए गोल्फ कोर्स रोड पर एआईटी चौक के समीप पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन अंसल यूनिवर्सिटी के सामने से अरावली में प्रवेश करके Gurugram-फरीदाबाद रोड पर पहुंच जाएगी। Gurugram-फरीदाबाद रोड पर करीब 18.4 किलोमीटर दौड़ने के बाद फरीदाबाद में शहीद भगत सिंह मार्ग से होते हुए एनआईटी फरीदाबाद में पहुंच जाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा सेतु और दिल्ली-पलवल रेलवे लाइन को पार करते हुए यह बाटा चौक पर पहुंचेगी। इसके बाद सेक्टर-85-86 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क से होते हुए यह एफएनजी रोड और यमुना को पार करते हुए Noida में प्रवेश कर जाएगी। Noida में सेक्टर-142 स्थित मेट्रो स्टेशन के समीप से यह निकलकर गुर्जर रोड और हिंडन नदी को पार करते हुए ग्रेटर Noida के कुलेशरा में प्रवेश करेगी।

बढ़ सकती है संख्या Namo Bharat Train

जानकारी के मुताबिक, NCRTC के एक अधिकारी ने बताया कि इस रूट पर Namo Bharat ट्रेन के स्टेशन की संख्या बढ़ सकती है। DPR बनने के बाद यह स्थिति स्पष्ट होगी। छह की बजाय नौ स्टेशन बनाए जा सकते हैं। नए स्टेशन बनने के बाद इस रूट पर राइडरशिप बढ़ेगी।

यहां से भी निकलेगी Namo Bharat Train

मिली जानकारी के अनुसार, Namo Bharat ट्रेन करीब तीन किलोमीटर तक अरावली पर्वत शृंखला से होकर निकलेगी। दो जगह से यह अरावली पर्वत शृंखला से निकलेगी। इसमें अंसल यूनिवर्सिटी के समीप तो दूसरा गांव घाटा के समीप है। घाटा गांव में करीब 300 मीटर का मोड़ बनेगा। यहां से अरावली में प्रवेश कर यह ट्रेन आगे जाकर गांव ग्वाल पहाड़ी से निकलेगी।

इंटरचेंज बनेगा Namo Bharat Train

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से Gurugram होते हुए राजस्थान के नीमराना तक प्रस्तावित Namo Bharat ट्रेन का स्टेशन इफ्को चौक पर तैयार होना है। यहां Namo Bharat का इंटरचेंज बनाया जाएगा। इसी तरह ग्रेटर Noida के सूरजपुर में प्रस्तावित गाजियाबाद -जेवर एयरपोर्ट Namo Bharat परियोजना में इंटरचेंज का निर्माण होगा।


जरूरी खबरें