Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : New Railway Line: हरियाणा से UP के बीच बिछेगी नई रेलवे लाइन, इन जमीनों के बढ़ेंगे दाम

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 20, 2025

New Railway Line: हरियाणा और यूपी वालों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा और यूपी के बीच नई हाई स्पीड रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। जल्द ही हरियाणा और यूपी एक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से जुड़ने जा रहे हैं। इस हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर की कुल लंबाई 135km होगी जिसमें हरियाणा में 48km और यूपी में 87 km ट्रैक बिछाया जाएगा।

इस रूट की सबसे अच्छी बात ये है कि दो राज्यों के बीच सफर आसान हो जाएगा। बल्कि लॉजिस्टिक्स प्रेशर और ट्रैफिक बोझ भी कम होगा। रेलवे मंत्रालय और दोनों राज्यों के साझा प्रयास से EORC प्रोजेक्ट को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मंजूरी दी गई है।

इस रेलमार्ग को शहरी आबादी से बाहर बनाया जाएगा। पहे इसे गाजियाबाद शहर के भीतल लाने की योजना थी, फिर इसे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बाहर बनाने का फैसला लिया गया है।

यह रूट पलवल से सोनीपत तक जाएगा और रास्ते में गाजियाबाद बागपत गौतमबुद्धनगर फरीदाबाद और सोनीपत जैसे कई जिले कवर होंगे। इस पूरे कॉरिडोर पर 15 रेलवे स्टेशन प्रस्तावित हैं जिनमें यूपी और हरियाणा के 6-6 स्टेशन शामिल होंगे। 

जिनमें हरियाणा के स्टेशन मल्हा मजारा, जाथेरी, भैएरा, बाकीपुर, छायंसा, जवान, फतेहपुर बिलौच इन स्टेशनों के जरिए गाजियाबादा नोएडा बागपत सोनीपत और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों को सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

जरूरी खबरें