रिपोर्ट: साहबराम : New Road: इस जगह बनेगा नया फोरलेन रोड, इन पांच जिलों के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Laxman Singh Bisht
New Road: उत्तर प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। UP में मुरादाबाद से बदायूं जाने वाले यात्रियों के लिए चंदौसी नगर में प्रवेश का मार्ग अब जाम-मुक्त होगा। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने बनियाठेर से असालतपुर जारई तक फोर लेन रोड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। DM के निर्देश पर शनिवार को राजस्व विभाग और PWD की टीम ने मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश कर जगह चिह्नित की। इस संबंध में आगामी सोमवार को DM एक बैठक में रिपोर्ट तलब करेंगे। UP New Fourlane Road
मिली जानकारी के अनुसार, चंदौसी नगर में हाईवे से जुड़ने वाला मार्ग सिंगल लेन होने के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी। इस पर शुक्रवार को डीएम ने आवश्यक निर्देश जारी किए थे। शनिवार को तहसीलदार रवि सोनकर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम और PWD के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पैमाइश कार्य पूरा किया। UP New Fourlane Road
जानकारी के मुताबिक, फोर लेन रोड बनियाठेर के गाटा संख्या 395 और 396 से शुरू होकर असालतपुर जारई गांव के मुख्य रोड तक जाएगा। इस नए मार्ग के बनने से बदायूं-मुरादाबाद रोड पर जाम की समस्या में काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा संभल, मुरादाबाद, शहाबाद होते हुए रामपुर, बरेली और बदायूं जिलों के लिए आवागमन सुगम होगा। UP New Fourlane Road
मिली जानकारी के अनुसार, PWD के जूनियर इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि रोड की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर और चौड़ाई 26 मीटर होगी। यह मार्ग बनियाठेर थाना के सामने से भुलावई होते हुए असालतपुर जारई में तहसील वाले रोड से जुड़ेगा। दोनों ओर पटरी और बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। इस परियोजना का अनुमानित बजट लगभग 40 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ