रिपोर्ट: साहबराम : Railway news : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर मिली नई ट्रेन की सौगात
Laxman Singh Bisht
Railway news : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। अंबाला रेल मंडल की तरफ से चंडीगढ़ से राजस्थान के लिए नई ट्रेन चलाई गई है। पिंक सिटी जयपुर के उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए चलाई गई विशेष ट्रेन नंबर 09671 का ट्रायल रन सफल रहा। ट्रेन लगभग 1:05 मिनट की देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, यहां पर अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने ट्रेन का स्वागत किया और लगभग सात मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर चंडीगढ़ की तरफ रवाना किया। Railway news
वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 09672 सुबह 11:20 बजे चंडीगढ़ स्टेशन से रवाना हुई और ठीक 12 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को उदयपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि 25 सितंबर को ट्रायल रन के दौरान उदयपुर से ही ट्रेन लगभग एक घंटे की देरी से चली थी और बीच रास्ते ट्रेन का कई जगह स्वागत किया गया। इस कारण ट्रेन लगभग एक घंटा लेट हो गई थी, हालांकि वापसी में ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चंडीगढ़ से रवाना होकर अंबाला पहुंची और फिर उदयपुर की तरफ रवाना हो गई। ट्रेन का नए नंबर से संचालन 27 व 28 सितंबर से आरंभ हो जाएगा।Railway news
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ