Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: रील में धुएं का सीन बनाने के लिए देवर भाभी ने किया एलपीजी गैस का रिसाव /लाइट ऑन करते ही हुआ धमाका ध्वस्त हुए हुए तीन फ्लैट/ देवर भाभी पहुंचे अस्पताल

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 7, 2025
रील में धुएं का सीन बनाने के लिए देवर भाभी ने किया एलपीजी गैस का रिसाव लाइट ऑन करते ही हुआ धमाका ध्वस्त हुए हुए तीन फ्लैट सोशल मीडिया में रील बनाने का बुखार लोगों में इस कदर चढ़ा हुआ है कि वह लाइक व कमेंट पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है जहां रिश्ते के देवर व भाभी ने रील में धुएं का सीन दिखाने के लिए कमरे में एलपीजी गैस का रिसाव कर दिया तथा जैसे ही उनके द्वारा बिजली का बटन दबाया गया तो जोरदार ब्लास्ट हो गया और ध्वस्त हो गए तीन फ्लैट मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है जहां रात 2:00 बजे रिश्ते में देवर और भाभी ने रील बनाने के लिए अपने कमरे में एलपीजी सिलेंडर की गैस भर दी थी जैसे ही उन्होंने हैलोजन का स्विच ऑन किया कमरे में भरी गैस में आग लग गई और देवर भाभी बुरी तरह से झुलस गए विस्फोट इतना भयंकर था कि इसमें पहली मंजिल के तीन फ्लैट लिफ्ट और मंदिर टूट गए वहीं फ्लैट में मौजूद भाभी रंजना जाट और देवर अनिल 90 फ़ीसदी झुलस गए घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है धमाका इतना भीषण था कि रंजन का फ्लैट पूरी तरह से धराशाई हो गया वहीं आसपास के दो और फ्लैट को भी भारी नुकसान हुआ है एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जांच में उनके मोबाइल से कुछ वीडियो मिले हैं जिससे स्पष्ट हुआ कि यह विस्फोट रंजना और अनिल की लापरवाही के कारण हुआ है इसलिए दोनों के खिलाफ अपराधिक केस दर्ज किया जा रहा है

जरूरी खबरें