Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

रिपोर्ट : साहबराम : Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत; देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

Editor

Fri, Sep 26, 2025

Weather Update: हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाल वाला है। IMD के अनुसार 28 सितंबर से पहाड़ों की तरफ से हवाएं चलेंगी, जिस कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेंगी। रात का तापमान गिरने से हल्की ठंड महसूस की जा सकेगी।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून में औसत से ज्यादा बारिश होने के कारण समय से पहले ठंड महसूस की जा सकती है। हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी और राजस्थान के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने की संभावना है।

इस साइक्लोनिक सकुर्लेशन का ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा और हरियाणा तथा पंजाब पर कम असर होगा। लेकिन मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। जो हवाएं अब पश्चिमी चल रही हैं, वह उत्तर पश्चिमी हो जाएंगी। उत्तरी पहाड़ों की तरफ से हवाएं चलेंगी तो तापमान कम होगा। यह तापमान सरसों की बिजाई के अनुकूल हो जाएगा।

डॉ. मदन खीचड़ ने सर्दी को लेकर बताया कि जब बारिश सामान्य से ज्यादा होती है तो सूखी सर्दी या पाला पड़ने की संभावना बहुत कम है। इस बार सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा बारिश हरियाणा में दर्ज की गई है।

जरूरी खबरें