रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:महिला अधिकारी के साथ लोहाघाट विधायक का व्यवहार निंदनीय: आनंद अधिकारी
Laxman Singh Bisht
महिला अधिकारी के साथ लोहाघाट विधायक का व्यवहार निंदनीय: आनंद अधिकारी
विम्मी जोशी जिले की एक ईमानदार अधिकारी

चंपावत में लोहाघाट के कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व एपीडी विम्मी जोशी के बीच हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा। मामले ने अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले लिया है। मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ तीखी टिप्पणियां कर रहे हैं। मामले में आप चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी का बयान भी सामने आया है। एक मीडिया चैनल को दिए गए बयान में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा । लोहाघाट विधायक के द्वारा जिस प्रकार से चंपावत की महिला अधिकारी के साथ बर्ताव किया गया वह उन्हें शोभा नहीं देता है। उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए थी। कहा एक जनप्रतिनिधि को अपनी वाणी में संयम होना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा एपीडी विम्मी जोशी एक ईमानदार व कर्मठ अधिकारी है उन्होंने हमेशा जिले के विकास के लिए कार्य किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा महिला अधिकारी के साथ किए गए बर्ताव के लिए वह लोहाघाट विधायक के व्यवहार की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा जिले के अधिकारी जिले की जनता की सेवा के लिए बैठे हैं।अगर लोहाघाट विधायक चाहते तो उनका कार्य सौम्य भाषा से भी हो सकता था। उन्होंने कहा किसी भी जन् प्रतिनिधि को अपनी भाषा में संयम बरतना चाहिए। क्योंकि जनप्रतिनिधि किस भाषा में बात कर रहे हैं क्या बोल रहे हैं उस पर जनता की नजर रहती है।
विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान