रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
Laxman Singh Bisht
यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
यूकेडी और जनता के संघर्ष से बने उत्तराखंड को भाजपा व कांग्रेस ने कर दिया बर्बाद: एड़ी

यूकेडी सत्ता में तो गैरसेंण को बनाया जाएगा स्थाई राजधानी।
रोजगार के अवसर पैदा कर पलायन को रोकने का पूरा प्रयास करेगी यूकेडी।
यूकेडी निकालेगी संकल्प सम्मान यात्रा

यूकेडी के दिग्गज नेता व मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार काशी सिंह ऐरी शुक्रवार को चंपावत जिले के भ्रमण के दौरान लोहाघाट पहुंचे। लोहाघाट पहुंचने पर यूकेडी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यूकेडी जिला अध्यक्ष राजेंद्र पुनेठा ( राजू भैया )की अध्यक्षता व वरिष्ठ यूकेडी नेता रमेश बिष्ट के संचालन में यूकेडी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए गहनता से मंथन किया गया। काशी सिंह ऐरी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी नेताओं को एकजुट होकर पार्टी को जीत दिलाने के लिए जुटने का आवाहन किया तथा पार्टी पदाधिकारी को गांव गांव जाकर यूकेडी की रीति और नीति जनता को बताने तथा अधिक से अधिक लोगों को यूकेडी के साथ जोड़ने के निर्देश दिए। काशी सिंह ऐरी ने कहा यूकेडी वह पार्टी है जिसने जनता को साथ लेकर उत्तराखंड राज्य की लड़ाई को लड़ा और उत्तराखंड राज्य का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा यूकेडी हमेशा से उत्तराखंड के जल जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ते हुए आई है जिसे आगे भी जारी रखेगी। एड़ी ने कहा उत्तराखंड बनने के बाद भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से उत्तराखंड का विकास करने के बजाय उसे गर्त में धकेल दिया है। उन्होंने कहा वादा करने के बावजूद आज तक गैरसेंण को राजधानी नहीं बनाया गया है। आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी से तंग आ चुका है और रोजगार के लिए बाहरी प्रदेशों की ओर पलायन करने को मजबूर है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के गांव के गांव खाली होते जा रहे। शिक्षा स्वास्थ्य व सड़क व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। जंगली जानवरों की समस्याओं से किसान खेती तक नहीं कर पा रहे। जंगली जानवर कई लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं। सरकार समस्या का समाधान करने के बजाय मुआवजा देकर अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा इस बार प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है जनता भाजपा व कांग्रेस से तंग आ चुकी है। काशी सिंह ऐरी ने कहा अगर जनता के आशीर्वाद से इस बार यूकेडी की सरकार बनती है तो वह सबसे पहले प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलकर पलायन को रोकेंगे प्रदेश की स्वास्थ्य, सड़क व शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा तथा मजबूत भू कानून व मूल निवास को मजबूती से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा आज भाजपा सरकार ने प्रदेश के निवासियों का हक मार कर बाहरी प्रदेश के लोगों को उत्तराखंड में पनपाया जा रहा है। और प्रदेश के युवा रोजगार के लिए बाहरी प्रदेशों के धक्के आ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से 2027 विधानसभा चुनाव में यूकेडी को भारी से भारी बहुमत से जीतने की अपील की है। उन्होंने बताया यूकेडी जल्द ही प्रदेश में संकल्प सम्मान यात्रा निकालने जा रही है उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा को सफल बनाने की अपील की कहां यूकेडी जनता के सहयोग से उत्तराखंड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। मालूम है यूकेडी ने काशी सिंह ऐरी को यूकेडी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। बैठक में
विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर