Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : दून:कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाई : रेखा आर्या*

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 3, 2025

कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाई : रेखा आर्या देहरादून, 3 जून। खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर खेल विभाग में पिछले साल तैनात किए गए कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की सेवा की निरंतरता को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। खेल निदेशालय ने मंगलवार को इस संबंध में सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र भेजा है। शासनादेश के मुताबिक इन कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों को पहले 11 महीने के लिए नियुक्त किया गया था। यह कार्यकाल समाप्त होने के बाद कुछ जनपदों से खेल मंत्री को यह शिकायत मिली थी कि इन कोचों को आगे काम नहीं दिया जा रहा है। बीते सप्ताह खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में इस पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कड़ी नाराजगी जताई थी और निदेशालय को इन सभी कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की सेवा की निरंतरता को बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके बाद मंगलवार को सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रशिक्षकों का कार्यकाल इस साल 15 अप्रैल से अगले साल 15 मार्च तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

जरूरी खबरें