Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:हर्षित फर्त्याल करेंगे नार्थ जॉन फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तरांचल विश्वविद्यालय का नेतृत्व।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 5, 2026

हर्षित फर्त्याल करेंगे नार्थ जॉन फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तरांचल विश्वविद्यालय का नेतृत्व।लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के युवा हर्षित फर्त्याल का चयन नॉर्थ जोन फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तरांचल विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। हर्षित फर्त्याल को टीम का कप्तान बनाया गया है। यह प्रतियोगिता संत बाबा बाग यूनिवर्सिटी जालंधर में हो रही है जिसका आज सोमवार को शुभारंभ होगा। हर्षित के चयन पर क्षेत्र के फुटबाल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। कहा यह काफी गर्व का विषय है लोहाघाट क्षेत्र का युवक उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का नेतृत्व कर रहा है ।जो क्षेत्र के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मालूम हो हर्षित फर्त्याल फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी और क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने व नशे से दूर रखने के लिए उनके द्वारा मिनी ओलंपिक के तहत कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। हर्षित फर्त्याल लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के पुत्र हैं। हर्षित ने कहा उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

जरूरी खबरें