Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न कराटे बाजो ने दिखाया दमखम ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 15, 2025

अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एसडीएम सदर ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित।लोहाघाट के युवा भवन में जिला स्पोर्ट्स कराटे डो ऐसोसिएशन चंपावत के तत्वाधान में सोमवार को जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें लोहाघाट ,चंपावत व बनबसा के कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया ।प्रतियोगिता का शुभारंभ तहसीलदार लोहाघाट जगदीश नेगी ने किया । प्रतियोगिता में जिले भर से आए 100 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव दीपक अधिकारी ने बताया प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है वह खिलाड़ी देहरादून में मई माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे ।प्रतियोगिता का समापन अंतराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एसडीएम सदर चंपावत अनुराग आर्य ने किया ।एसडीएम ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा भविष्य की शुभकामनाएं दी ।एसडीएम ने कहा कराटे खेल आत्म रक्षा के साथ-साथ शरीर को मजबूत व चुस्त दुरुस्त रखता है ।कहा महिलाओं के लिए कराटे आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है। इस दौरान जिला पूर्ति निरीक्षक मनोज शाह, प्रधानाचार्य राहुल देव, कर्मवीर मौजूद रहे वहीं विजय रावत ,वीरेंद्र राठौर, चेतन भट्ट ,कृष्णकांत कौशल, हर्षित ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

जरूरी खबरें