Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:होली विजडम स्कूल लोहाघाट की 9 वर्षीय छात्रा अन्वीक्षणा ने नैनीताल इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में जीता गोल्ड ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 25, 2025

होली विजडम स्कूल लोहाघाट की 9 वर्षीय छात्रा अन्वीक्षणा ने नैनीताल इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में जीता गोल्ड ।

विद्यालय व क्षेत्र का नाम किया रोशन लोगों ने दी बधाइयां।लोहाघाट । होली विजडम स्कूल की 9 वर्षीय छात्रा अन्वीक्षणा ने नैनीताल में आयोजित 12वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।नन्ही अन्वीक्षणा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और नगर वासियों ने उन्हें बधाई दी है।नैनीताल में पर्वतीय सांस्कृतिक समिति द्वारा 12वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें 9 आयु वर्ग में अन्वीक्षणा ने यह उपलब्धि हासिल की तथा ओपन शतरंज प्रतियोगिता में भी नन्ही चेस चैंपियन तीसरे स्थान पर रही ।अन्वीक्षणा के पिता अभियंता अरुण वर्मा भी शतरंज के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और लोहाघाट के शतरंज चैंपियन रह चुके हैं ।अन्वीक्षणा को शतरंज विरासत में मिली है । उनकी माता आस्था वर्मा अल्मोड़ा अर्बन बैंक लोहाघाट में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। नन्ही चैस चैंपियन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया जिन्होंने उसे शतरंज के दाव पेंच सिखाएं।

जरूरी खबरें