रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।
Laxman Singh Bisht
राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।

आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चंपावत जिले के लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।जिसमें क्षेत्र के युवाओं को बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें याद किया गया। खेलो इंडिया के कोच मोहन सिंह राणा व पूर्व सैनिक मयंक ओली के दिशा निर्देश में आयोजित खेल प्रतियोगिता का भाजपा नेता सचिन जोशी ने शुभारंभ किया तथा सभी खिलाड़ियों को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी।

जोशी ने कहा खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है खेलों के जरिए आज युवा अपना भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज देश व उत्तराखंड खेल के क्षेत्र में नाम ऊंचा कर रहे हैं उन्होंने कहा प्रदेश में धामी सरकार के द्वारा खिलाड़ियों को कई सुविधाएं दी जा रही है जिनमें आज हल्द्वानी में खेल यूनिवर्सिटी का शुभारंभ किया गया तो वही लोहाघाट में प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू हो चुका है।

तो वही खेलो इंडिया के कोच मोहन सिंह राणा वह पूर्व सैनिक मयंक ओली ने सभी खिलाड़ियों को हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जीवनी के बारे में जानकारी दी और बताया किस प्रकार से मेजर ध्यानचंद ने देश का नाम हॉकी के क्षेत्र में विदेश में भी ऊंचा किया। इस दौरान प्रतियोगिताओं में अब्बल आए सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कोच मोहन राणा ने बताया खेल दिवस के अवसर पर रिले रेस, 400 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कल रविवार को भी राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक प्रतिभाग करने की अपील की है।

विज्ञापन
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना