Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में खेल कैंप शुरू कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक तैनात खिलाड़ियों में खुशी

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 4, 2025

कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षको व खिलाड़ियों ने सरकार को दिया धन्यवाद

खिलाड़ियों को मिलेगी निशुल्क ट्रेनिंग।चंपावत जिले में लंबे समय से बंद पड़े खेल कैंपों को शासन के आदेश पर खेल विभाग ने बुधवार से फिर से शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा जिले में विभिन्न खेलों मे नियुक्त कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षको की सेवा को बिस्तार दिया है। लोहाघाट मे खेल कैंप शुरू होने पर खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। खिलाड़ियों ने कहा लंबे समय से खेल कैंप बंद चल रहे थे जिस कारण उनकी खेल गतिविधिया प्रभावित हो रही थी। खेल कैंप शुरू करने पर खिलाड़ियों ने सरकार को धन्यवाद दिया। चंपावत जिले के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया। शासन के निर्देश पर आज 4 जून बुधवार से जिले मे विभिन्न खेलों के खेल कैंप शुरू कर दिए गए हैं।जिनमें कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। जो खिलाड़ियों को निशुल्क ट्रेनिंग देंगे। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया चंपावत मुख्यालय मे नए शासनादेश के अनुसार फुटबॉल, हॉकी व एथलेटिक के कोच की तीन वर्ष के लिए नियुक्ति की गई है। इनके अलावा फुटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, कराते के पूर्व कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षको की सेवा को बिस्तार दिया गया है।कैंप खुलने से लंबे समय से बेरोजगार बैठे कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षको में भी खुशी है। खेल कैंप खुलने पर खेल प्रशिक्षको ने भी सरकार व खेल विभाग को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें