रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री के खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के विजन को मिलेगी मजबूती, चम्पावत के चारों विकासखंडों में बनेंगे खेल मैदान
ग्रामीण युवाओं को गांव के नजदीक मिलेंगी खेल सुविधाएं,लगभग 30 स्थानों पर 1. 71 करोड़ रूपये से अधिक के कार्य जिला योजना से प्रस्तावित
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के विजन के अनुरूप जनपद चम्पावत में खेल अवस्थापना को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा में जनपद के चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट विकासखंडों में करीब 30 स्थानों पर 171 लाख रूपये से अधिक की लागत से खेल मैदान एवं खेल अवस्थापना विकास के कार्य जिला योजना से प्रस्तावित हैं। इन कार्यों के धरातल पर उतरने से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और बच्चों को अपने क्षेत्र में ही अभ्यास एवं खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेगी ।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जनपद की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में6 खेल मैदान विकसित होने से युवाओं को नियमित अभ्यास के लिए उपयुक्त स्थान मिलेगा और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को प्रस्तावित कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तेजी से आगे बढ़ाने तथा निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।लोहाघाट विकासखंड में दिगालीचौड़, बसकुनी, कलचौड़ा और मढुवा सहित विभिन्न स्थानों पर खेल मैदान प्रस्तावित हैं। बाराकोट विकासखंड में चौमेल, ईजड़ा, नदेड़ा, आगर और बाराकोट में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। बाराकोट में खेल मैदान के साथ आवश्यक अवस्थापना विकास के कार्य भी प्रस्तावित हैं।
इसी प्रकार पाटी विकासखंड में चौड़ामेहता, चौड़कोट, मछियाड़ और मूलाकोट सहित विभिन्न क्षेत्रों में खेल मैदान प्रस्तावित हैं। चम्पावत विकासखंड में पिनानातलाड़ी, दुधौरी, अमकड़िया, बमनजौल, ककनई, खटोली, सिमल्टा, नरसिंह डांडा, दयूरी, खर्ककार्की, कोट अमोड़ी, गुदमी, दुबड़जैनल, मटेला, मथियाबाज और चंदनी सहित विभिन्न स्थानों पर खेल मैदान विकसित किए जाने प्रस्तावित हैं।प्रस्तावित निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत ने बताया कि चारों विकासखंडों में करीब 30 स्थानों पर खेल मैदान एवं संबंधित अवस्थापना विकास के कार्य प्रस्तावित हैं और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराए जाएंगे।इन खेल मैदानों के विकसित होने से विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों और युवाओं को खेल अभ्यास के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी। इससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ने के साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ब्लॉक, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को तैयार करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।