Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट में नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया हुई समाप्त अध्यक्ष पद के लिए 6 सभासद पद के लिए 23 दावेदारों ने किया नामांकन 

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 30, 2024
लोहाघाट में नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया हुई समाप्त अध्यक्ष पद के लिए 6 सभासद पद के लिए 23 दावेदारों ने किया नामांकन 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया आज सोमवार सायं 5:00 बजे समाप्त हो गई रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम लोहाघाट नितेश डागर ने बताया नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की गई उन्होंने बताया आज नामांकन का अंतिम दिन था उन्होंने बताया आज शाम 5:00 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए 2 दावेदारों ने अपना नामांकन किया उन्होंने बताया लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है जिसमें भाजपा के गोविंद वर्मा ,कांग्रेस के रणजीत अधिकारी के अलावा राजेंद्र पुनेठा,विपिन पुनेठा, नरेश कनौजिया, भूपाल सिंह मेहता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है वहीं वार्ड मेंबर नामांकन के रिटर्निंग ऑफिसर वीरेंद्र बोहरा ने बताया लोहाघाट नगर के सात वार्डों के लिए 23 प्रत्याशियों ने वार्ड मेंबर पद के लिए अपना नामांकन किया है जिसमें सार्की टोला वार्ड से तीन, बजरंगबली से पांच,लोहावती से दो ,रिशेश्वर से चार , ठाड़ाढुंगा से तीन ,मीना बाजार वार्ड से तीन, कचहरी वार्ड से तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है वहीं एसडीएम नितेश डांगर ने बताया 31 दिसंबर व 1 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 2 जनवरी को नाम वापस लिए जाएंगे तथा 3 जनवरी को प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे वहीं नामांकन प्रक्रिया के शांतिपूर्णसंपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली

जरूरी खबरें