रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत जिले में 138.37 करोड़ की 17 पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति
Laxman Singh Bisht
चंपावत जिले में 138.37 करोड़ की 17 पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में यातायात एवं बुनियादी सुविधाओं का हो रहा कायाकल्प

138.37 करोड़ की 17 पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति

'आदर्श चम्पावत' की परिकल्पना को लग रहे पंख: विकास प्राधिकरण तैयार कर रहा 17 आधुनिक पार्किंगों का निर्माण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशों में जनपद चम्पावत में सुगम यातायात व्यवस्था, बढ़ती पार्किंग आवश्यकताओं तथा मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। 'आदर्श चम्पावत' की संकल्पना को साकार करने की दिशा में बुनियादी ढांचे के विकास को तीव्र गति प्रदान की जा रही है।इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता सौरभ चंद ने बताया कि शासन द्वारा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण चम्पावत के अंतर्गत कुल ₹13,837.09 लाख की लागत से 17 पार्किंग परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए वर्तमान में ₹3,712.00 लाख की लागत से 10 पार्किंग परियोजनाओं का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है, जबकि ₹10,125.09 लाख की लागत से 07 अन्य पार्किंग परियोजनाओं पर कार्य तीव्र गति से जारी है।पूर्ण हो चुकी प्रमुख परियोजनाओं का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि चम्पावत नगर पालिका, नगर पालिका टनकपुर, पर्यटक आवास गृह टनकपुर, पर्यटक आवास गृह लोहाघाट, पर्यटक आवास गृह चम्पावत, नगर पालिका परिषद लोहाघाट परिसर, टुन्यास श्री पूर्णागिरि, रीठा साहिब, कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय-सह-पार्किंग तथा लोहाघाट में सरफेस पार्किंग का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।इसके अतिरिक्त, बाराकोट, गैस गोदाम लोहाघाट, चम्पावत नगर स्थित जायका रेस्टोरेंट के समीप, तथा चम्पावत नगर में ही लकड़ी के टाल के पास पार्किंग निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। वहीं, जनपद के सिटी-सेंटर चम्पावत, विकास खण्ड पाटी में मल्टीलेवल पार्किंग व बहुउद्देशीय भवन तथा पाटी के अंतर्गत खेतीखान में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य जारी है। इसके साथ ही देवीधुरा में माँ बाराही धाम के समीप ग्राम देचमार व भैसर्ख तथा माँ पूर्णागिरि धाम के जामरानी व ठूलीगाड़ में भी नई पार्किंग परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जनपद में यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू और व्यवस्थित होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ यहाँ आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को भी सुगम आवागमन तथा बेहतर पार्किंग सुविधाएं प्राप्त होंगी।
विज्ञापन
चंपावत बार संघ चुनाव संपन्न भास्कर मुरारीबने अध्यक्ष, थ्वाल सचिव अशोक चौधरी बने उपाध्यक्ष।
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन