Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के चर्चित चालक जूता प्रकरण के चारों आरोपियो को कोर्ट से मिली जमानत।

चंपावत:तय समय पर निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम हुये सख्त

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: आंध्र प्रदेश से हल्द्वानी पहुंचीं 18 इंच ऊंची गाय-बैल की जोड़ी आंध्र प्रदेश से उत्तराखंड में पहली बार पहुंचा माइक्रो मिनिएचर जोड़ा, लोगों में कौतूहल

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 22, 2024
आंध्र प्रदेश से हल्द्वानी पहुंचीं 18 इंच ऊंची गाय-बैल की जोड़ी आंध्र प्रदेश से उत्तराखंड में पहली बार पहुंचा माइक्रो मिनिएचर जोड़ा, लोगों में कौतूहल 18 इंच की गाय बैल की जोड़ी... पढ़कर चौंकिए मत,हल्द्वानी में एक गाय प्रेमी परिवार डेढ़ फुट की ऊंचाई की गाय बैल की जोड़ी लाया है जो आसपास के क्षेत्रों में कौतूहल का विषय बन गया है। कालाढूंगी रोड स्थित आदर्श नगर निवासी ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के डॉ. कृष्णम राजू की नाड़ीपति गोशाला से माइक्रो मिनिएचर गाय-बैल की जोड़ी लेकर आए हैं घनश्याम रस्तोगी बताते हैं कि बीती पांच जून को वह तिरुपति बालाजी दर्शन को गए थे। वहां उनके बेटे वेदांत के गाय पालने के शौक और डॉ.राजू की माइक्रो मिनिएचर पुंगनूर गाय को लेकर घर पर चल रही चर्चा को बल मिल गया। इसके चलते वह अपने को रोक नहीं पाए और आंध्र प्रदेश के काकीनाडा पहुंचे और डॉ. राजू से मुलाकात कर गोवंश का जोड़ा पाले जाने की बात की। वह  जोड़े को अपनी इनोवा गाड़ी के माध्यम से करीब दो हजार किमी दूर हल्द्वानी लेकर पहुंचें जब गोवंश का यह जोड़ा हल्द्वानी स्थित उनके घर पहुंचा तो इन्हें देखने वालों का तांता लग गया। रस्तोगी परिवार ने इन गाय-बैल का नाम लक्ष्मी विष्णु रखा है। यहां भीषण गर्मी का देखते हुए दोनों के लिए कूलर लगाया गया है। दोनों अब यहां के वातावरण के अनुकूल हो चुके हैं। घर का प्रत्येक सदस्य आध्यात्मिक है जिससे लक्ष्मी और विष्णु को भरपूर प्यार तो मिल ही रहा है जबकि पड़ोसियों को भी इनकी जोड़ी खूब भा रही है। घर की सबसे छोटी सदस्य आकांक्षा कक्षा चार में पढ़ती हैं और उनकी दादी मुन्नी भी बेहद खुश हैं परिवार गो सेवा को मानव धर्म बताते हुए कहते हैं कि जब से यह जोड़ा घर पर आया है मानो एक सकरात्मक ऊर्जा का संचार शुरू हो गया है वहीं, घनश्याम की पत्नी दिव्या का कहना है कि परिवार बारह ज्योर्तिलिंग की यात्रा कर चुका है, शुरू से आध्यात्मिक माहौल रहा है ऐसे में हमें इस जोड़े को रखकर बेहद खुशी हो रही है ऐसा लग रहा मानो परिवार पूरा हो गया है। इनकी सेवा का मौका मिला है तो निश्चित ही सन्मार्ग की प्राप्ति होगी। वहीं शास्त्रों में गौ पालन से तमाम रोग-दोषों का भी निदान भी बताया गया है तो हमारा उद्देश्य यही है कि उत्तराखंड के अन्य परिवारों में हमारी तरह लोग इन्हें अपनाए। बहरहाल पहले गायों को घर में ही रखा जाता था लेकिन तब एक एकड़ तक में घर होते थे तब बड़ी गाय घर में रखी जाती थीं क्योंकि घर के अहाते में जगह की कमी नहीं होती थी। अब घर छोटी जगहों में बनाए जाते हैं इसलिए छोटे घर में छोटी गाय होनी चाहिए। छोटी गाय का खर्च भी कम आता है और इसका श्रेय डॉ. कृष्णम राजू को जाता है जिन्होंने अपने प्रयासों से लोगों को यह शानदार उपहार दिया।

जरूरी खबरें