Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट में पालिका अध्यक्ष पद के लिए चार/ वार्ड मेंबर के लिए 22 दावेदारों ने किए नामांकन पत्र जमा/नगर में गर्माया चुनावी माहौल

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 29, 2024
लोहाघाट में पालिका अध्यक्ष पद के लिए चार/ वार्ड मेंबर के लिए 22 दावेदारों ने किए नामांकन पत्र जमा 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट में चुनावी माहौल काफी गर्म हो गया है जहां पालिकाध्यक्ष व वार्ड मेंबर के दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ अपनी जीत का दावा करते हुए नामांकन करवा रहे हैं रविवार को आरओ एसडीएम नितेश डागर ने जानकारी देते हुए बताया रविवार को पालिका अध्यक्ष पद के लिए भूपाल सिंह मेहता तथा एडवोकेट विपिन पुनेठा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन करवाया एसडीएम ने बताया अभी तक पालिका अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशी अपना नामांकन करवा चुके हैं वही आरओ पी0 एस0 बोरा ने जानकारी देते हुए बताया नगर के सात वार्डो से अभी तक 22 वार्ड मेंबर पद के प्रत्याशी अपना नामांकन करवा चुके है अभी तक अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,निर्दलीय राजेंद्र पुनेठा उर्फ राजू भैया , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता तथा एडवोकेट विपिन पुनेठा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन करवा चुके हैं कल सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है जानकारी के मुताबिक कल कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत सिंह अधिकारी तथा निर्दलीय नरेश कन्नौजिया (गुड्डू)अपना नामांकन करवा सकते हैं लोहाघाट में पालिकाध्यक्ष तथा वार्ड मेंबरों के लिए घमासान होने की पूरी उम्मीद है तथा लोहाघाट में हर चौराहे में माहौल गर्म नजर आ रहा है

जरूरी खबरें