Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

लोहाघाट:कोलीढेक झील बनेगी वैश्विक पर्यटन का नया केंद्र: 16 करोड़ से संवरेगा स्वरूप

लोहाघाट के चर्चित चालक जूता प्रकरण के चारों आरोपियो को कोर्ट से मिली जमानत।

सूचना

: टनकपुर में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत 4 घायल 2 रेफर 

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 26, 2025
टनकपुर में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत 4 घायल 2 रेफर चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र में दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत में चारों बाइक सवार जख्मी हो गए। बुरी तरह घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी की रात 9 बजे के लगभग टनकपुर के छीनीगोठ में दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। तेज रफ्तार से टकराई दोनों बाइकों में सवार चारों युवक बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को आननफानन में उप जिला अस्पताल टनकपुर ले जाया गया। घायलों मे अमन सिंह बिष्ट (24), संजय कलोनी (30), विनोद सिंह धौनी (26) और कमल सिंह (33) निवासी छीनीगोठ का डाँक्टर आफताब अंसारी के द्वारा उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अमन सिंह बिष्ट और विनोद सिंह धौनी को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जरूरी खबरें