Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

लोहाघाट:नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने फूका केंद्र सरकार का पुतला।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:जीआईसी बापरू में प्रवेशोत्सव का हुआ भव्य आयोजन। उपहार एवं पुरस्कार से किया नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत सत्कार। अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक प्रवेश हेतु किया प्रोत्साहित। 

Laxman Singh Bisht

Wed, May 1, 2024
जीआईसी बापरू में प्रवेशोत्सव का हुआ भव्य आयोजन। उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार गड़कोटी की अध्यक्षता तथा पीटीए सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय के संचालन में जीआईसी बापरू में कक्षा 6 तथा 9 के नव प्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले 27 तथा कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले 42 छात्र-छात्राओं का गंधाक्षत करने के साथ ही पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इन सभी बच्चों को उपहार देने के साथ ही विशेष भोज भी करवाया गया। नव प्रवेशी बच्चों के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य श्री गड़कोटी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार बोर्ड परीक्षा परिणाम देने हेतु बधाई देने के साथ ही विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी और विद्यालय में अधिक से अधिक प्रवेश लेने हेतु प्रोत्साहित किया। पीटीए सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ ही विगत वर्ष विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विकासखंड,जनपद एवं राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय,क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 8 विभिन्न प्रतियोगिताओं में राईका बापरू के बच्चों ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य में चंपावत जनपद का प्रतिनिधित्व कर एक मिसाल कायम की। इसके साथ ही विकासखंड की 14 प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं जनपद स्तरीय 12 प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही 3 बच्चों का एनएमएमएसएस एवं 2 बच्चों का उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयन हुआ। जगदीश सिंह अधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ ही गुणवत्तापूर्ण परिणामों के लिए शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक मिलकर अभी से कार्य योजना तैयार कर अगले वर्ष और भी बेहतर परिणाम हेतु प्रयास करेंगे।   मनोहर लाल आर्य द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम हेतु अभिभावकों के साथ रणनीति साझा की गई। विद्यालय परिवार द्वारा अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक प्रवेश हेतु प्रोत्साहित किया गया। प्रवेशोत्सव में एसएमसी अध्यक्ष आनंद सिंह बोहरा,पीटीए अध्यक्ष चंचल सिंह फर्त्याल,जन प्रतिनिधियों तथा अभिभावकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विद्यालय परिवार एवं गुरुजनों की सराहना करने के साथ ही विद्यालय एवं छात्रहित में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में , छत्रपाल पटेल,वंदना उप्रेती, पंचदेव पांडे,प्रकाश राम टम्टा,आर्येंद्र गंगवार,नरेंद्र राम टम्टा, कृष्ण चंद्र खर्कवाल,प्रकाश चन्द्र जोशी,कविता जोशी,रेखा बोहरा तथा कृष्ण चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।

जरूरी खबरें