Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

सूचना

: चचेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रहे चहज(गंगोलीहाट) निवासी युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हल्द्वानी में कार दुर्घटना में हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Sun, May 28, 2023
  अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रहे गंगोलीहाट के चहज गांव के युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर धीरज जोशी ( 36)की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई उनकी पत्नी और दो बच्चे हादसे में बाल-बाल बचे पुलिस के द्वारा हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है पिथौरागढ़ जिले के चहज (गंगोलीहाट)निवासी धीरज जोशी पुत्र गोविंद बल्लभ जोशी दिल्ली के द्वारका में रहते थे जहां वह एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात थे गांव में उनकी चचेरी बहन की शादी थी शादी में शामिल होने वह अपने परिवार के साथ गांव आ रहे थे रात होने पर वह हल्दुचौर में अपनी ससुराल में रुक गए शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे धीरज का परिवार अपने गांव चहज के लिए निकला हल्दुचौर से मात्र 6 किलोमीटर दूर सुभाष नगर के पास उनकी कार के सामने अचानक स्कूटी आ गई स्कूटी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई दुर्घटना में धीरज के सर में गंभीर चोट आई आसपास के लोगों ने उन्हें सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया दुर्घटना में उनकी पत्नी व बच्चों को मामूली चोटें आई हैं वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिया है वही युवा इंजीनियर की मौत से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है

जरूरी खबरें