Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:नदीम परवेज 👹👹 : धारचूला से आदि कैलाश को नहीं चलेगी बाहरी टैक्सियां आदि कैलाश टैक्सी यूनियन ने लिया निर्णय।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 9, 2025

धारचूला से आदि कैलाश को नहीं चलेगी बाहरी टैक्सियां आदि कैलाश टैक्सी यूनियन ने लिया निर्णय।आजकल प्रदेश में आदि कैलाश यात्रा जोर-शोर से चली हुई है।यात्रा में उत्तराखंड के अलावा देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक व तीर्थ यात्री आदि कैलाश के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। इन यात्रियों को आदि कैलाश तक पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में बाहरी टैक्सियां चल रही है। जिससे स्थानीय टैक्सी संचालकों की रोजी-रोटी पर फर्क पड़ रहा है बाहरी टैक्सियों के संचालन का स्थानीय टैक्सी संचालकों ने कड़ा विरोध किया है। सोमवार को धारचूला में आदि कैलाश टैक्सी आदर्श सोसाइटी के टैक्सी संचालको ने यूनियन अध्यक्ष प्रवेश नबियाल की अध्यक्षता में एक आपात बैठक की। जिसमें सभी टैक्सी संचालकों ने एक सुर में बाहर से आने वाली टैक्सियों को धारचूला से आदि कैलाश की ओर न चलने देने का निर्णय लिया।टैक्सी यूनियन अध्यक्ष ,पदाधिकारियो व संचालकों ने कहा बाहर की टैक्सियां चलने से उनकी रोजी-रोटी में बड़ा फर्क पड़ रहा है । उन्हें आदि कैलाश के लिए सवारिया नहीं मिल पा रही है। कहा कल 10 जून से बाहर की टैक्सियां सिर्फ धारचूला तक तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों को लाएंगी। धारचूला से आदि कैलाश, ओम पर्वत, पंचाचुली व नारायण आश्रम की ओर लोकल टैक्सी जो टैक्सी यूनियन में रजिस्टर्ड है नंबर के हिसाब से यात्रियों को पहुंचाएंगी। मामले में पिथौरागढ़ के एआरटीओ शिवांश कांडपाल ने कहा आदि कैलाश मार्ग में बाहरी टैक्सी को भी चलने की अनुमति है बशर्ते उनके पास वैध कागज हो। एआरटीओ कांडपाल ने कहा अगर किसी भी टैक्सी यूनियन व टैक्सी चालक के द्वारा के द्वारा बाहरी टैक्सियों को रोका गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला गरमाया हुआ है। धारचूला के टैक्सी संचालक 10 जून से बाहरी टैक्सियों को न चलने देने का ऐलान कर चुके हैं। बैठक में राजन नबियाल ,दीपू दरियाल, हरीश गुंज्याल ,महेंद्र सीपाल सहित कई टैक्सी संचालक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें