Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

सूचना

: लोहाघाट:डुमडाई सड़क निर्माण में वन संपदा को नुकसान पहुंचाने के आरोप निकले बेबुनियाद जांच में हुआ खुलासा 

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 22, 2024
डुमडाई सड़क निर्माण में वन संपदा को नुकसान पहुंचाने के आरोप निकले बेबुनियाद जांच में हुआ खुलासा लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र में निर्माणधीन डुमडाई चमदेवल लिंक रोड निर्माण में क्षेत्र के पीएलबी तारा सिंह व ग्रामीणों के द्वारा लोहाघाट तहसील दिवस में निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के ऊपर मलवे से बन संपदा को नुकसान पहुंचाने तथा पत्थर बेचने  के आरोप लगाते हुए एसडीएम लोहाघाट से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने वन विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को संयुक्त जांच करने के निर्देश दिए थे एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को वन विभाग व पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर जांच की टीम ने जांच रिपोर्ट जारी कर बताया बीते दिनों हुई आपदा से सड़क की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थी जिनका मलवा कुछ वृक्षों में पड़ा हुआ है निरीक्षण के दौरान पाया गया वन संपदा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है वही मांग रोड होने के कारण डंपिंग जोन नहीं बनाए जाते हैं निरापत्ति से रोड कटिंग की जा रही है सड़क कटिंग से निकले पत्थरों से टूटी हुई दीवारें बनाई जा रही हैं निरीक्षण में सरपंच प्रेम सिंह, बन दरोगा नंदा वल्लभ भट्ट तथा पीडब्ल्यूडी के अभियंता तथा निर्माण दाई संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे

जरूरी खबरें