Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : अल्मोड़ा :जैंती मे 200 मीटर खाई में गिरी कार दो की मौत एक गंभीर

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 8, 2025

बक्सवाड़ से जवाहरनेड़ी जा रही थी कार, पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियानअल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र के जैंती के जवाहरनेड़ी के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वाहन बक्सवाड़ गांव से जवाहरनेड़ी की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही थाना लमगड़ा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।दुर्घटना में पान सिंह बिष्ट (37), निवासी ग्राम बक्सवाड़ और मेहरबान सिंह करायत (57), निवासी ग्राम सुरचौरा की मौत हो गई। दोनों की मृत्यु क्रमशः मौके पर और अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। वहीं, राहुल राय (19), निवासी ग्राम बक्सवाड़ गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मृतकों के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है, जबकि हादसे के कारणों की जांच भी प्रारंभ कर दी गई है।

जरूरी खबरें