Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आदर्श चंपावत के लोहाघाट विधानसभा के सड़क विहीन शील गांव की दर्द भरी पुकार क्या हम भारत के नागरिक नहीं हैं

बाराकोट राजकीय अस्पताल के उच्चीकरण की मांग स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन

पिथौरागढ़ :आदलि कुशलि कुमाऊनी भाषा सम्मेलन मे भूपेन्द्र देव ‘ताऊ’ की पुस्तक ‘भविष्य का सौदा’ का विमोचन

लोहाघाट:अपर सचिव मैनाली ने कोलीढेक झील का किया निरीक्षण पर्यटकों एवं नौका संचालकों से किया संवाद

चंपावत:आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत :जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नेताओं के हटने लगे बैनर पोस्टर डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 16, 2024
जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नेताओं के हटने लगे बैनर पोस्टर डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य 2024 की अधिसूचना लागू के पश्चात चुनाव आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, निर्वाचन को स्वतंत्रत,निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु विभिन्न तैयारी जिले में की गई है। शनिवार को चुनाव की तिथियों की घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पाण्डे ने जिला मुख्यालय में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम,सी विजिल प्रणाली,मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति कक्ष का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधित कार्यों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निर्वाचन कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कंट्रोल रूम में निर्वाचन संबंधित सभी सूचनाएं रखी जाए, टॉल फ्री नंबर 1950 में जो भी शिकायत व जानकारी निर्वाचन संबंधित प्राप्त होती है उनका तत्काल निस्तारण करें। कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव रखा जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) कक्ष का निरीक्षण करते हुए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग हेतु की गई पूर्व तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी मीडिया, सोशल मीडिया व एमसीएमसी गिरिजा शंकर जोशी को निर्देश दिए की निर्वाचन में लगे सभी कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए यह सुनिश्चित कर ले की सभी कार्मिक दिए गए दायित्वों का भली भांति निर्वहन करें। उन्होंने एमसीएमसी में लगे सोशल मीडिया कार्मिकों से कहा की निर्वाचन में सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए सभी 24 घंटे चौकन्ने होकर सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करें और सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार की आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने वालों पर कढ़ी निगरानी रखे और तत्काल एआरओ को अवगत कराए। उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए की निर्वाचन लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण पर्व है इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसलिए जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है उसका शत प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मीडिया मोनिटरिंग हेतु तैयार व्यवस्था व तैनात कार्मिकों की जानकारी ली,तथा आवश्यक निर्देश दिए। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन को स्वतंत्र पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से सम्पन कराए जाने गठित उड़न दस्ता टीम एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु गठित एमसीसी टीम के साथ बैठक कर सभी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव आदर्श संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय,उन्होंने कहा कि प्रथम 24 घंटे में सभी सरकारी संपत्ति से चुनाव प्रचार सामग्री होर्डिंग्स फ्लेक्सी आदि को तत्काल हटाया जाए,48 घंटे में सभी सार्वजनिक स्थानों से व 72 घंटे में निजी भवनों से जो बिना भवन स्वामी के लगाए गए हैं,उन्हें तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी टीमों से जिले के सभी चैक पोष्ट में गहनता से चेकिंग की जाय। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक भारत निर्वाचन आयोग के अधीन कार्य करेंगे। सभी निर्वाचन के दौरान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से कार्य करें। तथा व्यवहार में मधुरता लाएं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सभी एफएसटी टीम द्वारा सरकारी परिस्थितियों से प्रचार सामग्री हटाए जाने का कार्य किया जा रहा है*

जरूरी खबरें