Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की पाटी को बड़ी सौगात मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृत

चंपावत:डीएम ने दिए नशा तस्करी व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश।

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : ग्रामोत्थान की अल्ट्रापुअर योजना से बलाई की उषा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल"

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 14, 2025

डेरी उद्योग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, पोषण सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में ला रही है सकारात्मक बदलावविकासखंड लोहाघाट के सुदूर ग्राम बलाई की निवासी श्रीमती उषा मनराल, आज ग्रामीण महिला उद्यमिता की मिसाल बन चुकी हैं। सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बीच उन्होंने जो संकल्प लिया, उसमें ग्रामोत्थान परियोजना के "अल्ट्रा पुअर योजना" ने उनके सपनों को पंख दे दिए।बलाई गाँव लोहाघाट से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक दुर्गम क्षेत्र है, जहां आज भी कई बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। अधिकांश ग्रामीण कृषि आधारित कार्यों पर निर्भर हैं। श्रीमती उषा गांव में सक्रिय सिद्ध बाबा स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं, जो ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत पंजीकृत मनसा संकुल संघ से जुड़ा है।ग्रामोत्थान परियोजना, आईएफएडी (IFAD) द्वारा वित्त पोषित एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय को दोगुना करना, पलायन को रोकना और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।समूह की एक बैठक के दौरान श्रीमती उषा की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें "अल्ट्रा पुअर" योजना के लिए चयनित किया गया। योजना के तहत आवश्यक सत्यापन के बाद उनके खाते में ₹35,000 की ब्याजमुक्त वित्तीय सहायता स्थानांतरित की गई, जिससे उन्होंने एक अच्छी नस्ल की जर्सी गाय खरीदी।इस सहायता से पहले श्रीमती उषा प्रतिदिन मात्र 3-4 लीटर दूध का उत्पादन करती थीं, जबकि अब वह प्रतिदिन 15-20 लीटर दूध का उत्पादन कर रही हैं। दूध की बिक्री से उन्हें लगभग ₹19,000 प्रति माह की आय हो रही है, जिससे उनका परिवार न केवल आर्थिक रूप से सक्षम हुआ है, बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति भी संभव हो पाई है।पशुपालन में नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में भी श्रीमती उषा रुचि दिखा रही हैं। उनका यह प्रयास यह सिद्ध करता है कि सही मार्गदर्शन और सहयोग से ग्रामीण महिलाएं किस प्रकार आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकती हैं।श्रीमती उषा कहती हैं "इस योजना से मुझे न सिर्फ आर्थिक सहायता मिली, बल्कि आत्मविश्वास भी मिला है। अब मैं अपने बच्चों और परिवार के बेहतर भविष्य का सपना देख सकती हूँ। ऐसी योजनाएं हमारे जैसे परिवारों को आगे बढ़ने का हौसला देती हैं।"ग्रामोत्थान परियोजना की ‘अल्ट्रा पुअर योजना’ न केवल व्यक्तिगत जीवन में बदलाव ला रही है, बल्कि ग्रामीण समाज में सामाजिक और आर्थिक बदलाव की एक मजबूत आधारशिला भी रख रही है। ऐसी योजनाओं का विस्तार और निरंतरता, आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

जरूरी खबरें