रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बारा कोट: पांच महीने बाद भी मल्ला बापरु सरपंच को नहीं मिला कार्यभार ग्रामीणों में आक्रोश। डीएम से करेंगे शिकायत।
Laxman Singh Bisht
Sat, Apr 19, 2025
5 महीने बाद भी सरपंच को नहीं मिला कार्यभार ग्रामीणों में आक्रोश। डीएम से करेंगे शिकायत।
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की मल्ला बापरु ग्राम सभा के सरपंच गोपाल दत्त जोशी को 5 महीने के बाद भी बन सरपंच का कार्यभार नहीं सोपा गया है ।जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मामले को लेकर आज 19 अप्रैल को ग्राम पंचायत मल्ला बापरु में वन पंचायत मल्ला बापरु की एक आमसभा वन पंचायत सरपंच गोपाल दत्त जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सभी ग्रामीण शामिल हुए। सरपंच गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि 5 महीने पूर्व वन पंचायत बापरु का गठन राजस्व उप निरीक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ जिसमें उनको सर्व सम्मति से नया सरपंच चुना गया, चुनाव के बाद राजस्व उप निरीक्षक द्वारा आश्वासन दिया गया था कि उनको एक हफ्ते के भीतर पूर्व सरपंच राम सिंह फर्त्याल से वन पंचायत बापरु के सरपंच का कार्यभार सौंप दिया जाएगा। लेकिन आज 5 महीने बीत जाने के बाद भी उनको सरपंच का चार्ज अभी तक नहीं दिया गया है।जिस कारण उनको वन पंचायत का कार्य करने एवं देखरेख करने में समस्याएं आ रही है कहा बनाग्नि की घटनाओं में भी रोक लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । मामले में समस्त ग्राम वासियों ने प्रशासन से नवनिर्वाचित सरपंच को तुरंत चार्ज देने की मांग की कहा अगर जल्द ही सरपंच का कार्यभार नहीं सोपा गया तो समस्त ग्रामवासी जिला अधिकारी के सामने अपनी समस्या रखेंगे। मामले में राजस्व उप निरीक्षक के द्वारा 5 महीने बीत जाने के बाद भी चार्ज क्यों नहीं दिया गया यह तो क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक ही बता सकते हैं फिलहाल मामले में उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता केसर सिंह फर्त्याल, लक्ष्मण फर्त्याल, भुवन उपाध्याय, नारायण फर्त्याल,हयात राम , दीवानी राम,मोहन सिंह,किशन सिंह,सहित कई ग्रामवासी मौजूद थे।