Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की चम्पावत को सड़क परियोजना की सौगात, धूनाघाट–रीठा साहिब मार्ग डामरीकरण हेतु 161.40 लाख स्वीकृत

देहरादून :राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी। जगह-जगह जोरदार स्वागत।

दून:राजपुर में हुई फायरिंग व रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय के नए भवन संचालन में बिजली के 11 पोल बने रोड़ा।धनराशि न मिलने से लटका हुआ है काम

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:गुलदार पकड़ने के लिए 5 टीमें तैनात घायल महिला को 25 हजार की तत्काल सहायता

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 1, 2026

.गुलदार पकड़ने के लिए 5 टीमें तैनात घायल महिला को 25 हजार की तत्काल सहायता

बाराकोट विकासखंड के पुनई गांव में गुलदार के हमले से पुनई निवासी 52 वर्षीय तुलसी देवी पर आज रविवार को जंगल में घास काटने के दौरान अचानक गुलदार ने हमला कर दिया था जिससे वे घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार हेतु लोहाघाट उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हर सेंटर रेफर कर दिया गया था।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल महिला को 25 हजार रुपए की अग्रिम मुआवजा राशि प्रदान कर दी है, ताकि उपचार में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न आए।एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की 5 टीमें क्षेत्र में तैनात कर दी गई हैं और सघन तलाशी एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संभावित स्थानों पर 2 पिंजरे लगाए गए हैं, ट्रैंक्विलाइज़र (बेहोश करने वाली) विशेषज्ञ टीम फील्ड में सक्रिय है तथा गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर कैमरे स्थापित किए गए हैं। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, बच्चों एवं पशुओं को अकेला न छोड़ें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें। मामले में जिलाधिकारी नजरे बनाए हुए है।

जरूरी खबरें