Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: बाराकोट : 130 साल बाद तड़ीगांव में कालेशन बाबा के जागर का हुआ आयोजन सोमवार को हुआ शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 9, 2024
130 साल बाद तड़ीगांव में कालेशन बाबा के जागर का हुआ आयोजन सोमवार को हुआ शुभारंभ बाराकोट ब्लॉक के ग्राम पंचायत तड़ीगांव में सोमवार 9 दिसंबर से कालेशन देवता के पांच दिवसीय जागर का पूर्ण विधि विधान के साथ शुभारंभ हुआ इस दौरान देव डागरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया शुभारंभ से पूर्व देव डांगरों को क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामेश्वर घाट पर गंगा स्नान कराया गया ।गांव के बुजुर्गो ने बताया यह जागर 130 साल के लंबे अंतराल के बाद लगाया जा रहा है। वही क्षेत्र की मातृशक्ति व बुजुर्गों ने इस शुभ कार्य की सफलता हेतु आशीर्वाद दिया इस दौरान मंदिर के पुजारी हीराबल्लभ तिवारी, देव डांगर महेशराम ,सुमित,पंकज,लक्ष्मण, कैलाश,प्रहलाद,रतन,कमल, हरीश,प्रकाश,रोशन,श्याम लाल,चंदू,बलदेव,राकेश, गलीप सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता निर्मल प्रसाद ने बताया गांव में कई वर्षों बाद जागर लगने से खुशी का माहौल है जागर में युवा शक्ति,मातृशक्ति और बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिल रहा है।

जरूरी खबरें