Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:रेघाडी में गुलदार की दहशत के बीच वन विभाग ने लगाया पिंजरा।राहत

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 3, 2026

रेघाडी में गुलदार की दहशत के बीच वन विभाग ने लगाया पिंजराचंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की ग्राम पंचायत रेघाडी में गुलदार की बढ़ती दहशत को देखते हुए वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए पिजडा लगा दिया गया है। विकास खण्ड बाराकोट के रेघाडी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की मांग व भाजपा नेता प्रकाश राय के द्वारा वन विभाग पर लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप व ड्यूटी में जा रहे स्वास्थ्य कर्मियों पर गुलदार के हमले के प्रयास तथा पूर्व में क्षेत्र में 6 बकरियों को मौत के घाट उतारे जाने का संज्ञान लेते हुए वन विभाग द्वारा आज मंगलवार को काली कुमार रेंजर राजेश जोशी के निर्देश पर पिंजरा लगा दिया गया है। पिजडा लगाने में वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी, नंदा वल्लभ भट्ट ,रमेश चंद्र त्रिवेदी ,दीवान सिंह ,केशव दत्त पांडे ,जगदीश चंद्र व अन्य ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें