Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:सिंगदा में तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने व पिंजरा लगाने की क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने की मांग

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 12, 2025

सिंगदा में तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने व पिंजरा लगाने की क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने की मांग

एसडीएम व बन क्षेत्राधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के सिंगदा क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पूरन सिंह सामंत ने बताया पिछले तीन चार दिनों से सिंगदा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बना हुआ है। तेंदुआ कई बार गांव के आसपास देखा गया है तथा ग्रामीणों के महोशियों में हमला भी कर चुका है। जिससे ग्रामवासियों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीण रात्रि में घरों से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बीटीसी प्रतिनिधि पुरन सिंह सामंत ने प्रशासन और वन विभाग से आग्रह किया है कि गांव में तत्काल पिंजरा लगाया जाए ताकि तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ा जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। मामले को लेकर उन्होंने एसडीएम लोहाघाट तथा वन क्षेत्राधिकार को पत्र लिखा है निवेदन किया है कि ग्रामवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर तेंदुए को पकड़ने हेतु पिंजरा लगवाने की कृपा करें।

जरूरी खबरें