Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:जल संरक्षण को लेकर बाराकोट में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 11, 2025

जल संरक्षण को लेकर बाराकोट में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजनस्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) चम्पावत द्वारा चलाये जा रहे जल संरक्षण अभियान-2025 के तहत आज 11 जून को विकास खंड सभागार बाराकोट में उप खंड विकास अधिकारी बाराकोट की अध्यक्षता में विकास खंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें जल उत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगोली ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को उप खंड विकास अधिकारी, बाराकोट जाकिर हुसैन द्वारा जल संरक्षण अभियान- 2025 के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए जल संचय-जीवन संचय हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम विचार गोष्ठी में निवर्तमान ग्राम प्रधान बाराकोट राजू अधिकारी, निवर्तमान ग्राम प्रधान मल्ला बंतोली नारायण फर्त्याल, महेश सिंह अधिकारी पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख बाराकोट, गणेश गड़िया ग्राम विकास अधिकारी, उमा शंकर जोशी, रीफ परियोजना आदि के द्वारा जल संरक्षण अभियान जल उत्सव पखवाड़ा सम्बन्ध में अपने विचार वक्तव्य किए। मुख्य अतिथि निवर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख नन्दा बल्लभ बगोली द्वारा जल संरक्षण अभियान के तहत जल संवर्धन, भागीरथ एप आदि विषयों पर जोर देते हुए सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम का संचालन सारा चम्पावत के सोशल कार्डिनेटर हरीश भट्ट द्वारा किया गया तथा कार्यकम से सम्बन्धित रूपरेखा को प्रस्तुत करते हुए ग्राम स्तर पर धारा नौला समिति गठित करने व सारा योजना द्वारा जल संरक्षण हेतु दिए जाने वाले सहयोग तथा उसके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके उपरांत उप खंड विकास अधिकारी द्वारा सभी उपस्थितों को धन्यवाद देते हुए सभी को भगीरथ एप का उपयोग कर जल स्रोतों के चयन हेतु प्रेरित करने हेतु जागरूकता अभियान चलने हेतु अपील की गई। गोष्ठी में क्षेत्र की धारागाड़ जल स्रोत हेतु योजना बनाये जाने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में मोहन सिंह अधिकारी, अशोक बिष्ट, श्रीमती मनीषा कांडपाल, अशोक अधिकारी आदि सामाजिक कार्यकर्ता व ब्लॉक कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें