रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:जंगल में आग लगाने वाली महिला के खिलाफ कार्यवाही की मांग बाल बाल बचे भवन दस घास के लूटे जलकर खाक।
Laxman Singh Bisht
Sat, Apr 26, 2025
स्कूल में पड़ रहे बच्चों ने भाग कर बचाई जान।
वन विभाग चंपावत के द्वारा जागरूक करने के बावजूद भी कई लोग ऐसे हैं जो जंगलों में आग लगाकर बन संपदा , जंगली जानवरों और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। घटना बीते 24 अप्रैल की है जहां बाराकोट ब्लॉक की ग्राम सभा कामाजूला के जंगल में गांव की रहने वाली एक महिला ने आग लगा दी ।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आग तेजी से गांव की ओर फैलती गई ।आज शनिवार को रैगांव के ग्राम प्रधान प्रशासक धन सिंह अधिकारी ने आग से प्रभावित गांवो का दौरा किया बताया आग की लपटों से कमाजूला स्कूल और बच्चे जलने से बाल बाल बचे ।आग इतनी बेकाबू थी कि ग्राम सभा कामाजूला व रैगांव के तल्ली बरचूडा , मल्ली बरचूडा, कामजूला स्कूल, और कामाजूला गांव, तोक रैगांव के कुर्तोलि के घरो तक पहुच गई और लोगों की जान पर बन आई।आग से दस लोगों के घास के लुट्टटे और बारात के लिए लाई गई लकड़ी जलकर राख हो गई, और ग्रामीणों के भवनो को भारी खतरा पैदा हो गया था। ग्रामीणों ने सूझबूझ और मेहनत से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। धन सिंह ने बताया आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है बहुत बड़े क्षेत्र में जंगल जल गया है।तथा जंगल के पशु पक्षीयो सहित ग्राम वासियों का काफी नुकसान हुवा है । सिंचाई के लिए बनाई गई पेय जल लाइन जल गई। धन सिंह व ग्रामीणों ने वन विभाग से आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी करवाई करने की माग की है। कहा मामले की जानकारी काली कुमाऊं रेंजर को दे दी गई है।