Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट :108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 26, 2026

बाराकोट 108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

बाराकोट।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट की 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा में तकनीकी खराबी आने का जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि बाराकोट की 108 एंबुलेंस के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण उसे मरम्मत हेतु तत्काल हल्द्वानी भेजा गया है, जो रविवार शाम तक पूरी तरह ठीक होकर पुनः सेवा में उपलब्ध हो जाएगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एंबुलेंस के मरम्मत प्रक्रिया में रहने के दौरान बाराकोट क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में कोई बाधा न आए, इसके लिए लोहाघाट की एंबुलेंस को बाराकोट में तैनात किया गया है। वहीं लोहाघाट क्षेत्र की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए चंपावत में तैनात दो एंबुलेंसों में से एक एंबुलेंस को लोहाघाट भेजा गया है तथा अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर किमतोली स्थित एंबुलेंस से बैकअप प्रदान किया जा रहा है।उन्होंने आश्वस्त किया कि बाराकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जा रही है। वैकल्पिक व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है और शनिवार को ही डायलिसिस के एक मरीज को सुरक्षित बाराकोट से जिला अस्पताल लाया गया तथा उपचार के उपरांत वापस घर भी पहुँचाया गया। प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है।

जरूरी खबरें