Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट: ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्यो का पांच दिवसीय प्रशिक्षण

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 15, 2025

बाराकोट: ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्यो का पांच दिवसीय प्रशिक्षणचंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट में ग्राम प्रधानो व वार्ड सदस्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम स्वराज अभियान 2025 /26 पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है ।सोमवार को बाराकोट ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या की अध्यक्षता व एबीडीओ जाकिर हुसैन के संचालन मे विकासखंड के सभी ग्राम प्रधान व वार्ड मेंबर का प्रशिक्षण बागेश्वर से आए प्रशिक्षक पंकज पांडे द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के तहत दिया जा रहा है ।जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।यह प्रशिक्षण सुबह दस बजे से शाम , 5:00 तक चलेगा। इसमें विकास खंड के ग्राम प्रधान व वार्ड मेंबर उपस्थित रहें। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी अश्विन सागर पूनम जोशी, रीप परियोजना के उमाशंकर जोशी ,चंद्र प्रकाश कोहली के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें